Saturday, September 5, 2026

केदारनाथ धाम में सुबह से भारी बर्फबारी जारी, बढ़ी ठंड,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक झमाझम बारिश का दौर जारी है, लेकिन सबसे ज्यादा असर केदारनाथ धाम में देखने को मिल रहा है। धाम की चोटियां सुबह से ही बर्फ की सफेद चादर से लकदक हैं, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए यात्रा कठिन हो गई है।

यमुनोत्री धाम में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है, जबकि मैदानों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना के चलते मौसम विज्ञान केंद्र ने कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों में आज 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। अन्य जिलों में बिजली और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि प्रदेश में इसी तरह मौसम का मिजाज 12 अप्रैल तक बिगड़ा रह सकता है, खासकर तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। अधिकारियों और मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा टालने की सलाह दी है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.