Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड के 8 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, खराब मौसम के चलते प्रदेश के 111 रास्ते बंद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में आज भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज दौर की बौछारें पड़ने की संभावना है।

उत्तराखंड के 8 जिलों में होगी झमाझम बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर, उधम सिंह नगर, चंपावत और टिहरी में कहीं- कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश हो सकती है।

मालदेवता क्षेत्र में 233 मिमी बारिश

उत्तराखंड में बढ़ा नदियों का जलस्तर

उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रदेश में नदियों के उफान पर आने और पहाड़ी ढलानों के खिसकने की घटनाएं आम बात हो गई हैं। कई बार तो सड़के टूटने से आवागमन भी बाधित हो रहा है और स्थानीय लोगों का जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो रहा है। मंगलवार को भी मालदेवता क्षेत्र में सल्फर पॉइंट की ओर जाने वाले रास्ते पर मलबा आने की वजह से मार्ग बंद हो गया, जबकि शेरकी रोड पर गदेरे से मलबा आने की वजह से रास्ता बंद रहा।

प्रदेश में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा

प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी और अलकनंदा नदी का जलस्तर खतरे के बेहद करीब पहुंच गया। चमोली में पिंडर नदी खतरे के स्तर से 4 मीटर ही नीचे बह रही है। पिथौरागढ़ में काली, गोरी और सरयू नदी का जलस्तर भी खतरे के आसपास पहुंच हुआ है।

उत्तराखंड के 111 मार्ग बंद

वहीं प्रदेश भर में 111 मार्ग बंद है। प्रदेश में सबसे ज्यादा ग्रामीण मार्ग प्रभावित हुए हैं। वही बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं ही व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। सीएम ने आपदा प्रबंधन सचिव को आपदा या आपात स्थिति में राहत बचाव कार्य में देरी न होने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.