Friday, November 14, 2025

हरियाणा के IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने खुद को मारी गोली, चंडीगढ़ वाले घर में मिली लाश, IAS पत्नी जापान में

Share

भोंपूराम खबरी,चंडीगढ़।  हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है। पूरन कुमार हरियाणा में एडीजीपी के पद पर थे। उनकी पत्नी अमनीत पी कुमार हरियाणा कैडर की आईएएस हैं। वह अभी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान में हैं।

वाई पूरन कुमार का परिवार चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में रहता है। जानकारी के मुताबिक वाई. पूरण कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की है। उन्होंने सोमवार को अपने गनमैन से बंदूक ली थी। उनकी बेटी को यह बंदूक बेसमेंट में मिली।

साउंडप्रूथ बेसमेंट में जाकर मारी गोली

सूत्रों की मानें वाई पूरन कुमार ने अपने घर के बेसमेंट में जाकर खुद को गोली मारी है। उनका बेसमेंट साउंडप्रूफ है जिसके चलते गोली चलने की आवाज बाहर नहीं आई। काफी देर बाद उनकी बेटी ने नीचे जाकर देखा तो पिता की लाश पड़ी थी और पास में रिवॉल्वर भी पड़ी थी। उसने पुलिस को सूचना दी।

अहम पदों पर रहे पूरन कुमार

वाई. पूरन कुमार हरियाणा कैडर के आईपीएस थे। अभी वह पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात थे। वह अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। घटना के दौरान एडीजीपी रैंक के अधिकारी पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी. कुमार घर में नहीं थी। वह अभी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान में

। पुलिस की टीम और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को घटनास्थल पर भेजा गया और फिलहाल जांच जारी है।

सीनियरिटी को लेकर उठाते रहे सवाल

हरियाणा की सीनियर IPS ऑफिसर वाई पूरन कुमार ने आत्महत्या क्यों की, अभी तक यह सामने नहीं आया है। एडीजीपी रैंक के पूरन कुमार आईपीएस की सीनियॉरिटी को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। सिस्टम को हमेशा चुनौती देते हैं। वह समय-समय पर गृह मंत्री अनिल विज को भी पत्र लिखते थे। वह हरियाणा में टीचर हत्याकांड की जांच कर रहे थे।

 

Read more

Local News

Translate »