Friday, September 4, 2026

यहां श्वान पर हानिकारक रासायनिक पदार्थ फेंका, कई की मौत, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रामपुर। शहर के जैन मंदिर के पास बेजुबान कुत्तों पर एसिड या अन्य हानिकारक रासायनिक पदार्थ डालने का मामला सामने आया है। इस अमानवीय घटना में कई कुत्ते गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कुछ की मौत हो गई।

मामले में द हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट की सक्रिय कार्यकर्ता रागिनी शर्मा ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि दोषी की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के सामने आने के बाद पशु प्रेमियों और सामाजिक संगठनों में रोष है। उन्होंने दोषी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.