Friday, September 4, 2026

जिमनास्टिक एसोसिएशन आफ उत्तरांचल की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग हुई संपन्न

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जिमनास्टिक एसोसिएशन आफ उत्तरांचल की एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग सोनिया होटल रुद्रपुर संपन्न करायी गयी. जिसमे जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल के जर्नल चुनाव किए गए।

जिसमें उत्तराखंड के समस्त जिम्नास्टीक एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे. एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग में जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,महासचिव कोषाध्यक्ष, उपसचिव एवं अन्य सदस्यों का चयन हुआ. डी.के नैनवाल,रिटायर्ड जज जिला सत्र न्यायालय रिटर्निंग ऑफिसर तथा एडवोकेट जीवन रॉय ऑब्जर्वर के पर्यवेक्षण मे जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ जिसमें जिमनास्टिक एसोसिएशन आफ उत्तरांचल के अध्यक्ष डॉ नागेन्द्र शर्मा,उपाध्यक्ष जगदीश बोरा,महासचिव प्रमोद चौधरी,कोषाध्यक्ष जगबीर सिंह,उप सचिव त्रिलोक सिंह जीना तथा दो नामित सदस्यों में वरुण निर्वाण तथा पूजा आनंद भट्ट को पद हेतु चुना गया. इस अवसर पर संगठन के महासचिव प्रमोद चौधरी द्वारा जिमनास्टिक एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल के विगत सराहनीय कार्यों से अवगत कराया तथा समस्त पदाधिकारी गणों को अस्वस्थ कराया की जिमनास्टिक एसोसिएशन आफ उत्तरांचल आगे भी निरंतर खेलों के माध्यम से नए आयाम को छूएगा साथ ही महासचिव द्वारा बताया गया कि जिम्नास्ट एसोसिएशन आफ उत्तरांचल के द्वारा निरंतर खिलाड़ियों को तैयार किया जा रहा है जिसका सफल परिणाम विगत वर्षों में देखा जा चुका है जिसमें निरंतर जिमनास्टिक के खिलाड़ी पदक प्राप्त कर उत्तराखण्ड प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है जिमनास्टिक संगठन का उत्तरांचल के अध्यक्ष डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए विभिन्न जनपदों में जिमनास्टिक के उपकरणों तथा खेलो का विस्तार किया जाएगा जिससे प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं हेतु तैयार किया जा रहा है जिससे प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्तराखंड प्रदेश का नाम रोशन कर सके.उक्त अवसर पर गिरीश चंद्र जोशी,जेम्स माइकल,जितेंद्र कुमार,सुरेश कुमार,नरेंद्र बाफिला शरद जोशी,गुलशन कुमार आदि सदस्यगण मौजूद रहे.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.