Friday, October 9, 2026

पुलिस मुठभेड़ के बाद , 25,000 का इनामी गुरबाज सिंह उर्फ मानू गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। फरार और इनामी अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा द्वारा कड़े एवं स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 10/12/2025 को देर शाम थाना गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर गदरपुर पुलिस टीम चौकी गूलरभोज क्षेत्र में चेकिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को वांछित एवं फरार अपराधी गुरबाज सिंह उर्फ मानू दिखाई दिया। पुलिस की घेराबंदी होते ही आरोपित ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

 

*कुख्यात अपराधी, क्षेत्र में दहशत का कारण*

➡️ गुरबाज सिंह उर्फ मानू थाना गदरपुर से 25,000 रुपये का इनामी तथा बेहद कुख्यात अपराधी है।

स्वयं को बेताज बादशाह समझकर लोगों पर फायरिंग कर भय उत्पन्न करना उसका पुराना तरीका रहा है। वर्ष 2019 में थाना नानकमत्ता में थानाध्यक्ष पर फायरिंग की घटना भी इसी के खिलाफ दर्ज है।

गदरपुर, बाजपुर, दिनेशपुर, नानकमत्ता सहित उत्तर प्रदेश के मिलक खानम (रामपुर) थानों में इस पर 17 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, लूट, राहजनी, बलवा एवं अवैध हथियार की धाराएं शामिल हैं।

*FIR का आधार*

➡️ वादी बलजीत सिंह की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0 FIR No. 130/2025 धारा 126(2)/109/115(2)/351(2) बी.एन.एस. दर्ज है, जिसमें अभियुक्त पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग एवं धमकी देने का आरोप है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*

➡️ गुरबाज सिंह उर्फ मानू पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी ग्राम कलकत्ता, थाना गदरपुर, जिला उधमसिंहनगर

*बरामद माल*

➡️ एक अदद अवैध तमंचा

*जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी दृढ़ता और कठोरता के साथ जारी रहेगा।*

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.