Friday, September 4, 2026

धूमधाम से मनाया गुंजन सुखीजा का जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी शुभकामनायें

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के जन्मदिवस के अवसर पर गदरपुर के बुद्ध बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में संत समागम एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित भजन संध्या में एकल अभियान के प्रसिद्ध गायकों तथा इस्कॉन मंदिर से आए कीर्तन मंडलियों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। हरि नाम संकीर्तन पर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर झूमते नजर आए। इस अवसर पर विभिन्न मठों और मंदिरों से पधारे संतों एवं गुरुद्वारों के ग्रंथियों का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। गुंजन सुखीजा द्वारा संतों का विधि-विधान से पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया गया तथा उन्हें सम्मानित किया गया।

जन्मदिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा के प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर गुंजन सुखीजा को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान गुंजन सुखीजा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संतों की सेवा और समाज का प्रेम ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि गदरपुर की जनता और संतों का आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है तथा वह जीवनभर समाज और सनातन संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, भाजपा जिला प्रभारी पुष्कर काला, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, मेयर विकास शर्मा, भाजपा नेता सुरेश कोली, भाजपा नेता विकास भगत, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुग, नगर पंचायत अध्यक्ष पति कावल सिंह, भाजपा नेता सुरेंद्र नामधारी, भाजपा नेता राजेश कुमार, भाजपा नेता सुरेश कंबोज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.