Saturday, September 5, 2026

यहां गुलदार ने ली मासूम की जान, परिजन बेसुध!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव में देर रात एक गुलदार ने चार साल की बच्ची पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बच्ची का शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार घटना रात करीब आठ बजे की है। रिया (4) पुत्री जितेंद्र रावत रोज़ की तरह शाम के समय घर के आंगन में थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया और बच्ची को उठाकर जंगल की ओर ले गया।

हमले के तुरंत बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग एकत्रित हुए और बच्ची की तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर बाद रिया का शव घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। मासूम की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही गढ़वाल वन प्रभाग के रेंजर नक्षत्र शाह अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। वन विभाग की टीम ने गुलदार की तलाश शुरू कर दी है। गांव और आसपास के क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.