Saturday, September 5, 2026

यहां स्कूल के अंदर घुस गया गुलदार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। शहर के नैनीताल रोड स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल परिसर के अंदर एक गुलदार (तेंदुआ) आ घुसा। स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों द्वारा गुलदार को देखकर तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर पूरे परिसर को घेर लिया और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने गुलदार को ट्रैंकुलाइज करने (बेहोश करने) की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि उसे सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया जा सके। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गुलदार पास के शीशमहल क्षेत्र से सटे जंगलों की ओर से स्कूल परिसर में दाखिल हुआ। गनीमत यह रही कि आज स्कूल में अवकाश होने के कारण बच्चे मौजूद नहीं थे, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

स्थानीय निवासियों और स्कूल प्रबंधन की सतर्कता की सराहना की जा रही है, जिनकी तत्परता से समय रहते वन विभाग को सूचना दी जा सकी। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बरती जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.