Friday, September 4, 2026

यहां बाइक से टकराया गुलदार, चेन में फंसा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल जनपद के भीमताल क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती सक्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार देर शाम खुटानी के पास हाईवे पर एक गुलदार अचानक बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार दंपति बाल-बाल बच गए, लेकिन टक्कर के बाद गुलदार बाइक की चेन में फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद काफी देर तक गुलदार वहीं फंसा रहा। सूचना मिलने पर वन विभाग को मौके पर बुलाया गया, हालांकि देर रात तक चिकित्सा टीम के पहुंचने में देरी से लोगों में आक्रोश भी देखा गया। विभाग की ओर से गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू सेंटर भेजने की तैयारी की गई। भीड़भाड़ वाले हाईवे पर इस तरह की घटना ने सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उधर, वन विभाग को मंगलवार को बड़ी सफलता भी हाथ लगी। ज्योली गांव में महिला का शिकार करने वाले संदिग्ध बाघ को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है, जबकि भद्यूनी क्षेत्र में एक गुलदार को पिंजरे में कैद किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि पकड़ा गया बाघ वही है जिसने महिला पर हमला किया था। पिछले सप्ताह ज्योली गांव में एक महिला को आदमखोर बाघ ने मार डाला था, जिसके बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत बनी हुई थी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.