Friday, September 4, 2026

रामेश्वरपुर में 45.29 लाख की सड़क स्वीकृत कराये जाने पर विधायक तिलक राज बेहड़ का भव्य स्वागत, 28 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामेश्वरपुर में राज्य योजना के अंतर्गत 658 मीटर सड़क निर्माण हेतु ₹45.29 लाख की स्वीकृत कराये जाने पर समस्त ग्रामवासियों ने विधायक तिलक राज बेहड़ का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।

 

इसके उपरांत विधायक बेहड़ द्वारा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए लगभग 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया गया। नगर पंचायत लालपुर में विधायक निधि 2 लाख की लागत से निर्मित बंटी ठुकराल की दुकान से भजन के मकान तक सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। साथ ही सिरौली कला क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिला योजना के तहत निर्मित 12 लाख की लागत से वार्ड 18 में लगभग 150 मीटर सड़क निर्माण, वार्ड 20 (इंदिरा नगर) में पप्पू के घर से रियासत फौजी के घर तक सीसी सड़क (लागत ₹5 लाख), वार्ड 20 इंदिरा नगर में मस्जिद से जलील के घर तक सड़क निर्माण (लागत ₹4.99 लाख), वार्ड 18 में याकूब के घर से अबरार के घर तक मार्ग निर्माण (लागत ₹2.38 लाख) तथा सिरौली कला क्षेत्र में शव रखने हेतु फ्रिज की स्थापना (लागत ₹1.53 लाख) के कार्य का लोकार्पण किया गया। इन सभी कार्यों से स्थानीय नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध होंगी।

 

 

इस दौरान बेहड़ ने कहा कि रामेशवरपुर वासियों की मांग पर गाँव में श्मशान घाट,शेड, पूजा घाट बनवाया गया है तथा मंदिर का पैसा भी जारी कर दिया गया है बेहड़ ने कहा कि लालपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए भी अन्य सड़कों के प्रस्ताव जिला तथा अन्य योजनाओं में भेजे गए हैं, जिन्हें शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाना और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि“मेरे लिए क्षेत्र का विकास एक सतत प्रक्रिया है। लालपुर, सिरौली कला एवं आसपास के क्षेत्रों में कई नई सड़कों और विकास कार्यों के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, जिन्हें शीघ्र स्वीकृति दिलाकर धरातल पर उतारा जाएगा। हमारा उद्देश्य है कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक विकास का प्रत्यक्ष लाभ महसूस करे।”

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया।

 

 

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलशन सिंधी, जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा,लालपुर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश खुराना,ग्राम प्रधान सन्नी कामरा,दर्शन कोली,राम लाल वाहवा,bdc अर्जित गुम्बर, राजेश प्रताप सिंह, अशोक चुघ,किन्नू शुक्ला,एनयू, खान,सईदुल रहमान, लक्खा चुघ, नरेंद्र सलूजा, अमर सिंह,गुरमुख सलूजा,डॉक्टर सुबेग गिल,अमरजीत सिंह धारीवाल,अजीत सचदेवा,कर्मजीत सिंह,नरेंद्र कामरा,बंटी ठुकराल भजन सिंह,भूषण लाल,दलजीत सिंह,अमित चुघ,मोहन सिंह,प्रदीप चुघ, हरविन्द्र सिंह,अफसार कुरैशी,तस्लीम रजा,रिजवान अंसारी,मोहसीन खान, जुगल चराया, विनोद छाबड़ा निजामुद्दीन,मेजर सिंह, कपिल, नगरु यादव, रामजी, विपिन भंडारी,जैद खान,आरिफ मलिक,ताहिर मलिक,गुरचरण सिंह,हरभजन सिंह,फ़रियाद शाह,इलियाज शाह,मिस्बाउल,सरवर,नजाकत खान,गौरव चावला,सारिक मियां,डाक्टर इरसाद,अदील मलिक, आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.