भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। अकांक्षा ऑटोमोबाइल्स (रुद्रपुर) प्राइवेट लिमिटेड में आज नई Maruti Suzuki Brezza Turbo की भव्य लॉन्चिंग आयोजित की गई। नई ब्रेजा को SBI के रीजनल मैनेजर श्री शरद खंडेलवाल द्वारा फीता काटकर एवं वाहन का अनावरण कर लॉन्च किया गया।

इस अवसर पर अकांक्षा ऑटोमोबाइल्स के MD श्री पुनीत अग्रवाल, MD श्री अंकित मित्तल, विजेंदर मित्तल जी एवं GM Sales श्री विकास कक्कड़, SM श्री मनोज गुप्ता सहित कंपनी के अधिकारी, ग्राहक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नई Brezza Turbo Boosterjet को दमदार परफॉर्मेंस, आकर्षक SUV डिजाइन और आधुनिक तकनीक के साथ पेश किया गया है। इसमें Turbo Boosterjet इंजन, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन, SmartPlay Pro X 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto एवं Apple CarPlay, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, प्रीमियम साउंड सिस्टम और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नई ब्रेजा के शानदार डिजाइन, दमदार प्रदर्शन और आधुनिक फीचर्स की सराहना की। अकांक्षा ऑटोमोबाइल्स की टीम ने ग्राहकों को नई Brezza Turbo Boosterjet के फीचर्स एवं एक्सेसरीज की विस्तृत जानकारी दी और वाहन के लिए टेस्ट ड्राइव का भी अवसर प्रदान किया।
अकांक्षा ऑटोमोबाइल्स रुद्रपुर ने विश्वास जताया कि नई Brezza Turbo Boosterjet अपने आकर्षक डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक सुविधाओं के चलते ग्राहकों के बीच खास पहचान बनाएगी।




