Friday, September 4, 2026

जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

विद्यालय के निदेशक सुधांशु पन्त ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का सपना सभी के सामूहिक प्रयासों से साकार होगा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान क्षेत्र में आधुनिक और उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र बनेगा तथा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने छात्रों को अनुशासन और परिश्रम का महत्व भी बताया।

महापौर विकास शर्मा ने विद्यालय प्रबंधन की दूरदर्शिता की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने बताया कि नया भवन आधुनिक शिक्षण मानकों और नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा।

इस अवसर पर अतिथियों ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर.डी. शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समयबद्ध तरीके से भवन का निर्माण पूरा करना एक बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम में डीपीएस रुद्रपुर के प्रधानाचार्य चेतन चौहान, सुरेंद्र गिरधर, इन्द्रजीत अरोरा, राजेन्द्र श्रीधर, बच्चन सिंह, वास्तु विशेषज्ञ प्रमोद कुमार सिंह, आर्किटेक्ट संजीव वर्मा सहित विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.