Friday, December 5, 2025

अमेनिटी पब्लिक स्कूल में बाल-दिवस के शुभ अवसर पर Blue Cubs 4.0 का भव्य समापन

Share

भोंपूराम खबरी। अमेनिटी पब्लिक स्कूल में बाल-दिवस के शुभ अवसर पर Amenity Blue Cubs League 4.0 का भव्य समापन बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया।

फुटबॉल का यह क्लब U-7, U-9, U-11 और U-14 वर्ग की टीमों को शामिल करता है। तीन महीने के अंतराल में फुटबॉल कोच ,विद्यालय के दिशानिर्देशन में पूर्ण तन्मयता के साथ बच्चों को प्रशिक्षण देकर उन्हें पारंगत बनाते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री राजीव मेहता ने शिरकत की। राजीव मेहता भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के पूर्व सचिव-महासचिव हैं और वर्तमान में एशियन फेंसिंग महासंघ (Fencing Confederation of Asia) के सचिव-महासचिव के रूप में कार्यरत हैं।

कार्यक्रम में अख्तर अली, गुरदीप अरोड़ा सहित कई सम्मानित हस्तियों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

 

समारोह की शुरुआत U-7, U-9, U-11 और U-14 वर्ग की टीमों द्वारा शानदार मार्च पास्ट से हुई, जिसमें बच्चों ने अनुशासन और टीम भावना का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके बाद आकर्षक ड्रिल,योगा,गायन और भांगड़ा प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लीग के समर्पित खिलाड़ियों का सम्मान रहा।

माननीय अतिथियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए तथा उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और खेल भावना की सराहना की।

 

बच्चों के जोश, अनुशासन, प्रतिभा और सर्वांगीण विकास को देखते हुए मुख्य अतिथि ने उनकी खुलकर प्रशंसा की और उन्हें देश का उज्ज्वल भविष्य बताया।

विद्यालय की प्राचार्या इंदिरा त्रिपाठी, निदेशक श्री सुभाष अरोड़ा, निदेशिका सुनीता अरोड़ा तथा उपस्थित अभिभावकों ने भी सभी प्रतिभागियों को ढेरों शुभकामनाएँ देते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

 

ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सर्वांगीण विकास के नए अवसर प्रदान करते हैं।

विद्यालय निरंतर इसी उद्देश्य के साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु कार्य करता आ रहा है।

Read more

Local News

Translate »