Saturday, September 5, 2026

अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत, एक्टर को अस्पताल में किया गया भर्ती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। धर्मंद्र को अस्पताल में मिलने के एक दिन बाद बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अस्पताल लेकर जाया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में लेकर जाया गया।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। गोविंदा की अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा बेहोश हो गए थे। इसके बाद ही उन्हें जुहू क्रिटिकेयर अस्पताल लेकर जाया गया। खुद की तबीयत बिगड़ने से ठीक एक दिन पहले गोविंदा ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र से मिलने गए थे। गोविंदा को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।

गोविंदा के हुए हैं टेस्ट

इंडिया टुडे से खास बातचीत में गोविंदा के वकील और दोस्त ललित बिंदल ने कहा कि वो थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे। सभी टेस्ट्स हो गए हैं, अब रिपोर्ट्स और न्यूरो कंसल्टेशन की राय का इंतजार है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा मंगलवार को अपने घर पर बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पिछले साल अक्टूबर में अस्पताल में भर्ती हुए थे गोविंदा

एक साल के अंदर गोविंदा को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इससे पहले 1 अक्टूबर को गोविंदा की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई थी, जिससे उनके घुटने में गोली लग गई थी। इस एक्सिडेंट के बाद भी गोविंदा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उस घटना के बाद गोविंदा तीन अस्पताल में भर्ती रहे थे। अस्पताल से बाहर आने के बाद गोविंदा ने मीडिया से बात की थी। उन्होंने बताया था कि वो कोलकाता के लिए निकल रहे थे। उस वक्त सुबह के पांच बजे थे, उस टाइम वो गिरी और चल गई। गोविंदा ने कहा कि वो इस घटना से हैरान थे और उन्होंने जब नीचे देखा तो खून निकल रहा था। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर्स से बात की थी और अस्पताल में भर्ती हो गए थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.