Friday, September 4, 2026

₹1.07 करोड़ की सौगात: किच्छा में सड़कों का बड़ा अभियान, विकास को मिली नई रफ्तार: बेहड़

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। विधायक तिलक राज बेहड़ के प्रयासों से राज्य योजना के तहत किच्छा विधानसभा क्षेत्र में कुल ₹1.07 करोड़ की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति प्राप्त हो गई है तथा उनके निर्माण के लिए वित्तीय एंव मंजूरी भी जारी कर दी गई है।इसके तहत ग्राम रामेश्वरपुर में आंतरिक सड़कों का सीमेंट कंक्रीट एवं ब्लॉक पेवमेंट द्वारा एच2एच मार्क के तहत इस सड़क की कुल लंबाई 658 मीटर है तथा इस पर ₹45.29 लाख की लागत निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्राम दुपहरिया से श्मशान घाट तक जाने वाले 900 मीटर लिंक मार्ग का निर्माण ₹62.05 लाख की लागत से किया जायेगा ।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि इन मार्गो के निर्माण से ग्रामीणों को विशेष राहत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा तथा इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। जिससे गांव के लोगों को बेहतर एवं स्थायी सड़क सुविधा प्राप्त होगी।

किच्छा विधानसभा के समग्र विकास के लिए सड़क निर्माण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मजबूत और टिकाऊ सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के अवसरों को सीधे प्रभावित करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और इसी का परिणाम है कि आज किच्छा में सड़क निर्माण का व्यापक अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हर कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाएगा।

विधायक तिलक राज बेहड़ ने इन महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.