Saturday, September 5, 2026

गढ़वाल राइफल्स के जवान की हार्ट अटैक से हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गढ़वाल राइफल्स में तैनात 26 वर्षीय जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। जवान की एक माह पूर्व ही शादी हुई थी। घर में जहां खुशियों का माहौल था, अब मातम पसरा हुआ है। जवान की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कटाखोली (पोस्ट नवाखाल) निवासी लोकेंद्र प्रताप पुत्र भगत सिंह वर्ष 2016 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह कौड़िया स्थित गब्बर सिंह कैंप में प्रशिक्षण पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि घटना की रात उन्होंने करीब 11:30 बजे तक अपने परिजनों से बातचीत की थी। इसके बाद वे अपने बैरक में सोने चले गए।

अगली सुबह जब वह तय समय पर नहीं उठे तो उनके साथियों ने उन्हें जगाने की कोशिश की। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है।

लोकेंद्र की शादी इसी वर्ष 8 जून को हुई थी। वह कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे। जवान की असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि लोकेंद्र बेहद होनहार और मिलनसार युवक था। खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और शोक में डूबे परिजन बेसुध हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.