Friday, September 4, 2026

फाइनेंस कर्मी बनकर हाईवे पर तमंचे के बल पर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एसएसपी अजय गणपति की प्रभावी रणनीति और सशक्त पुलिसिंग का असर — फाइनेंस कर्मी बनकर हाईवे पर तमंचे के बल पर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार।

*घटना का विवरण-*

➡️ दिनांक 24.06.2026 को वादी आरिफ पुत्र भूरे निवासी मंगूपुरा, थाना मझौला, जनपद मुरादाबाद (उ0प्र0) द्वारा कोतवाली आईटीआई में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 18.06.2026 को उसका भाई नासिर पुत्र भूरे अपने डम्पर संख्या UP21CT-2065 में रामनगर से रेता भरकर मुरादाबाद की ओर जा रहा था। सायं लगभग 05:00 बजे बल्ली ढाबा के पास दो कारों संख्या UK17L-7139 (आई-20) एवं UK06W-5066 (ब्रेजा) द्वारा डम्पर को रोक लिया गया। उक्त वाहनों से उतरे नवजोत उर्फ लक्की, विक्की तथा उनके अन्य साथियों ने डम्पर चालक के साथ मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर उसकी जेब में रखे 11,000/- रुपये लूट लिये तथा जान से मारने की धमकी दी।

इसी क्रम में दिनांक 24.06.2026 को आलम पुत्र हाजी मोहम्मद उमर निवासी नई बस्ती, विजयनगर, काशीपुर द्वारा भी कोतवाली आईटीआई में तहरीर दी गई कि दिनांक 18.06.2026 को रात्रि लगभग 12:20 बजे बांसखेड़ा पुल के नीचे दो कार सवार व्यक्तियों ने उसके डम्पर संख्या UK18CA-4824 को रोक लिया। आरोपियों ने स्वयं को फाइनेंस कम्पनी का कर्मचारी बताते हुए वाहन की किश्त बकाया होने की बात कही। विरोध करने पर आरोपियों ने तमंचा दिखाकर मारपीट की तथा डैशबोर्ड में रखे 24,000/- रुपये लूट लिये तथा जान से मारने की धमकी दी।

प्रकरण के सम्बन्ध में कोतवाली आईटीआई में एफआईआर संख्या 172/2026 एवं 173/2026 धारा 309(4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

*पुलिस कार्यवाही-*

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशन में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी, सीसीटीवी फुटेजों का अवलोकन एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार कार्यवाही की गई।

दिनांक 25.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जैतपुर घोसी से बेगमाबाद जाने वाली कच्ची सड़क से लगभग 250 मीटर आगे एक सफेद रंग की आई-20 कार संख्या UK17L-7139 से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा डम्पर चालकों को फाइनेंस कम्पनी का कर्मचारी बताकर रोकने तथा तमंचे के बल पर लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*

1. गुरमेज सिंह उर्फ विक्की पुत्र जगजीत सिंह निवासी करघटिया फार्म, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र-25 वर्ष।

2. गुरविन्दर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी आजाद नगर, थाना किच्छा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र-22 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण-*

1. एक अवैध तमंचा 315 बोर।

2. 02 जिंदा कारतूस 315 बोर।

3. घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की आई-20 कार संख्या UK17L-7139।

4. लूट के 15,000/- रुपये नगद।

*एसएसपी का संदेश-*

➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को फाइनेंस कम्पनी का कर्मचारी बताकर वाहन रोकने, अवैध वसूली करने अथवा किसी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि करने का प्रयास करता है, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल-112 पर दें। आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

*पुलिस टीम-*

1. श्री विक्रम सिंह राठौर, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली आईटीआई।

2. उ0नि0 पुष्कर भट्ट।

3. अपर उ0नि0 रविन्द्र सिंह गड़िया।

4. कानि0 82 रमेश बंग्याल।

5. कानि0 689 राजेन्द्र जोशी।

6. हो0गा0 धरम सिंह।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.