Friday, November 14, 2025

करण मेहरा की जगह गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष, 27 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति

Share

भोंपूराम खबरी, देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस हाईकमान ने संगठन में बड़े फेरबदल की घोषणा करते हुए गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने यह कदम आगामी चुनावी रणनीति और संगठन में नई ऊर्जा लाने के उद्देश्य से उठाया है।

इसके साथ ही कांग्रेस ने दो और अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं —

प्रीतम सिंह को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है।

डॉ. हरक सिंह रावत को इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण महरा को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए कांग्रेस कार्य समिति (CWC) में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

कांग्रेस के इस बड़े फेरबदल को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी चाहती है कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए ताकि प्रदेश में जनसंपर्क और संगठनात्मक सक्रियता को बढ़ाया जा सके।

उत्तराखंड के जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नई सूची जारी

कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश के 27 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पूरी सूची इस प्रकार है —

अल्मोड़ा – श्री भूपेंद्र सिंह भोज

बागेश्वर – श्री अर्जुन चंद्र भट्ट

चमोली – श्री सुरेश डिमरी

चंपावत – श्री चिराग सिंह फर्त्याल

देहरादून सिटी – डॉ. जसविंदर सिंह गोगी

हल्द्वानी सिटी – श्री गोविंद सिंह बिष्ट

काशीपुर सिटी – श्रीमती अल्का पाल

रुद्रपुर सिटी – श्रीमती ममता रानी

देवप्रयाग – श्री उत्तम असवाल

डीडीहाट – श्री मनोहर सिंह टोलिया

हरिद्वार – श्री बलेश्वर सिंह

हरिद्वार सिटी – श्री अमन गर्ग

कोटद्वार – श्री विकास नेगी

कोटद्वार सिटी – श्रीमती मीना देवी

नैनीताल – श्री राहुल छिमवाल

पच्छवाडून – श्री संजय किशोर

परवाडून – श्री मोहित उनियाल

पौड़ी गढ़वाल – श्री विनोद सिंह नेगी

पिथौरागढ़ – श्री मुकेश पंत

पुरोला – श्री दिनेश चौहान

रानीखेत – श्री दीपक कीरौला

रुड़की – श्री फुरकान अहमद

रुड़की सिटी – श्री राजेंद्र कुमार चौधरी

रुद्रप्रयाग – श्री कुलदीप कंदारी

टिहरी गढ़वाल – श्री मुरारी लाल खंडवाल

ऊधमसिंह नगर – श्री हिमांशु गाबा

उत्तरकाशी – श्री प्रदीप सिंह रावत

इन नियुक्तियों को पार्टी ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बदलाव से उत्तराखंड कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिल सकती है।

Read more

Local News

Translate »