Friday, September 4, 2026

फेसबुक मित्रता से विवाह तक, अब निर्वासन तक पहुंची कहानी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती अब बांग्लादेशी महिला के भारत से निर्वासन तक पहुंच गई है।

➡️ जानकारी के अनुसार, बांग्लादेशी नागरिक रजिया बेगम, पुत्री अब्दुल माजिद मियां, निवासी ग्राम पन्जोरा, थाना कालीगंज, जिला गाजीपुर (बांग्लादेश), वर्ष 2019 में फेसबुक के माध्यम से नाजिम कुरेशी पुत्र कय्यूम कुरेशी निवासी इस्लामनगर, गदरपुर से संपर्क में आई। दोनों के बीच मित्रता बढ़ी और रजिया वर्ष 2019 में वैध पासपोर्ट व वीजा पर भारत आई।

 

➡️ भारत आगमन के बाद 31 मई 2019 को रजिया ने नाजिम से विवाह किया। इसके उपरांत वह वीजा समाप्त होने पर वापस बांग्लादेश गई और पुनः वीजा लेकर भारत लौटी।

 

➡️ हालांकि, 30 दिसंबर 2020 को वीजा की अवधि समाप्त होने और मई 2024 में पासपोर्ट की वैधता खत्म होने के बाद भी रजिया भारत में अवैध रूप से रह रही थी।

 

➡️ वर्ष 2022 से अगस्त 2025 तक रजिया अपने पति नाजिम के साथ हरियाणा में निवासरत रही, जिसके बाद वह पुनः गदरपुर में आकर रहने लगी।

➡️ अवैध रूप से निवासरत उक्त बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस द्वारा डिटेन किया गया है, तथा उसके उद्वासन (Deportation) की कार्यवाही की जा रही है।

🔹 पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रजिया बेगम के खिलाफ आवश्यक दस्तावेजों की जांच एवं अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.