Friday, September 4, 2026

गणेशा इकोस्फियर लिमिटेड द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को ₹16.23 लाख के सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,बिलासपुर/टेमरा। गणेशा इकोस्फियर लिमिटेड के प्लांट टेमरा में आज दिनांक 21 अगस्त 2026 को कंपनी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) निधि के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लगभग 50 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को उनकी आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। वितरित किए गए इन सहायक उपकरणों का कुल अनुमानित मूल्य लगभग ₹16.23 लाख है।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस पहल के माध्यम से लाभार्थियों को उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप उपयोगी उपकरण उपलब्ध कराए गए।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री आनंद कुमार कन्नौजिया, उपजिला अधिकारी – बिलासपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री राजेश शर्मा, संयुक्त प्रबंध निदेशक; श्री प्रशान्त खण्डेलवाल, वरिष्ठ महाप्रबंधक; एवं श्री हर्ष शर्मा, उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक श्री दीप चन्द्र सती, महाप्रबंधक – मानव संसाधन रहे,श्री योगेश लांबा,परचेस हैङ

 

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर की ओर से कार्यक्रम में श्री नीरज यादव, अधिकारी – सीएसआर; श्री प्रतीक शर्मा, सीएसआर सलाहकार; एवं श्री शशांक शुक्ला, सीएसआर सलाहकार उपस्थित रहे। एलिम्को द्वारा सहायक उपकरणों की उपलब्धता एवं वितरण प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान गणेशा इकोस्फियर लिमिटेड के अधिकारियों, एलिम्को के प्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने गणेशा इकोस्फियर लिमिटेड की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज के जरूरतमंद वर्गों को सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

गणेशा इकोस्फियर लिमिटेड की यह पहल कंपनी की सामाजिक जिम्मेदारी, समावेशी विकास एवं समाज के वंचित वर्गों के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

 

कार्यक्रम का विवरण

 

आयोजक: गणेशा इकोस्फियर लिमिटेड

सीएसआर निधि: गणेशा इकोस्फियर लिमिटेड

सहयोगी संस्था: भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर

लाभार्थी: लगभग 50 दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजन

सहायक उपकरणों का अनुमानित मूल्य: ₹16.23 लाख

स्थान: गणेशा इकोस्फियर लिमिटेड, प्लांट टेमरा

दिनांक: 21 अगस्त 2026

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.