Saturday, September 5, 2026

सामूहिक विवाह में चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। श्री पंचमुखी हनुमान बालाजी मंदिर गल्ला मंडी के 18 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत आज मंदिर समिति द्वारा सामूहिक विवाह कार्यक्रमका आयोजन किया गया। जिसमें गरीब परिवार के चार वर वधुओं का विधिविधान से सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया।

जिन्हें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ संत महापुरूषों ने सुखी दाम्पत्य जीवन का आर्शीवाद दिया। सायंकाल सभी नव विवाहित जोड़ों को उपहार में घरेलू सामान देकर विदा किया गया। इससे पूर्व आज प्रातः अम्बेडकर पार्क से सभी चारों वरों की बैड बाजों के साथ बारात प्रारम्भ हुई। जिसमें वर पक्ष के लोगों के साथ ही नगर के कई गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। बारात मुख्य बाजार से गुजरती हुई गल्ला मंडी स्थित श्री पंचमुखी हुनमान बाला जी मंदिर पहुंची जहां बारात का कन्या पक्ष के लोगों के साथ आयोजन समिति व अनेक गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तत्पश्चात सभी को जलपान कराया गया।

दोपहर भण्डारा आयोजन के बाद सभी वर वधू का मंदिर के पुजारी पंडित सुरेन्द्र पाल शर्मा की देखरेख में विधिविधान से विवाह सम्पन्न कराया गया। जिन वर वधुओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया उनमें बदायूं निवासी नेमचन्द का रम्पुरा निवासी पूजा से, मिलक रामपुर निवासी मुनेश का रम्पुरा निवासी निकिता से, लालपुर निवासी सोहनलाल का रम्पुरा निवासी रेखा से व पश्चिम चम्पारन बिहार निवासी अरविन्द कुमार का जाफराबाद बिलासपुर निवासी प्रियंका से विवाह सम्पन्न हुआ। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा, मंहत शिवानन्द जी महाराज, स्वामी चौतन्य जी महाराज, महंत मनीष सलूजा, बाई जी, मंदिर समिति के अध्यक्ष गुलशन नारंग, महामंत्री चन्द्रप्रकाश सचदेवा व कोषाध्यक्ष सौरभ गाबा,गगन कुमार बाधवा, मनोज अरोरा, सर्वेश मौर्य, अक्ष नारंग, संजय गर्ग, राकेश अग्रवाल, कुंज बिहारी श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, पवन अग्रवाल, शिवांश अग्रवाल, देशराज तागरा, अंजू सक्सेना, सीमा फुटेला, शिवांगी गर्ग, राकेश शर्मा, अजय फुटेला, अनिल शर्मा, अजय नारायण, ललित बिष्ट, अशोक सक्सेना, सूरज सचदेवा, अन्नू अरोरा, आरती सचदेवा, रितु बाधवा आदि मौजूद थे । मंदिर कमेटी ने बताया कि आज पांच जोडों का सामूहिक विवाह होना था परंतु एक वर का अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण उनका विवाह न हो सका। उन्होंने बताया कि इस जोड़े का जल्द ही विवाह कराया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.