Friday, September 4, 2026

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कांग्रेस में शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नई दिल्ली/रुद्रपुर। करीब चार साल से राजनीतिक ‘वनवास’ झेल रहे रुद्रपुर के पूर्व भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने आखिरकार कांग्रेस का दामन थाम लिया। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए ठुकराल ने नई दिल्ली स्थित 24 अकबर रोड पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरक सिंह रावत और तिलक राज बेहड़ सहित उत्तराखंड के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। श्री ठुकराल कल से दिल्ली में हैं। वह अकेले दिल्ली गए थे। लेकिन उनके कांग्रेस में शामिल होने की सूचना मिलते ही रुद्रपुर से सैकड़ों समर्थक आज सुबह कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए। वहां समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने अपने नेता के फैसले का स्वागत किया। राजनीतिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं तेज थीं। पार्टी आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने दिल्ली पहुंचकर औपचारिक रूप से कांग्रेस जॉइन की। पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति में अलग-थलग पड़े ठुकराल के लिए यह कदम नई शुरुआत माना जा रहा है। रुद्रपुर क्षेत्र में उनकी पकड़ को देखते हुए कांग्रेस को इससे मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है । रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आखिरकार कांग्रेस का हाथ थामकर अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। अब उनकी इस नई पारी का असर आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में देखने को मिलेगा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.