Friday, September 4, 2026

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा—तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, राष्ट्र निर्माण में मोदी सरकार का योगदान अमूल्य

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नारायणपुर।  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ग्राम नारायणपुर में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संबोधन देते हुए कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की आन, बान, शान और करोड़ों देशवासियों की राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान में ही देश के वीर शहीदों का सम्मान और उनके बलिदान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि निहित है।

पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा को नई मजबूती दी है। पिछले वर्षों में भारत ने आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमाओं की मजबूती, आधारभूत ढांचे, तकनीक, अंतरिक्ष, डिजिटल भारत और गरीब कल्याण सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का राष्ट्र निर्माण में योगदान अमूल्य है और देशहित को सर्वोपरि रखते हुए लिए गए निर्णयों ने भारत को नई दिशा और नई गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि आज का भारत किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम है और विश्व समुदाय में भारत की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।

 

राजेश शुक्ला ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। स्वतंत्रता हमें असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम उनके सपनों का मजबूत, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने के लिए अपना योगदान दें।

 

उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। प्रत्येक युवा को राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और देश के विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने किच्छा सहित पूरे ऊधम सिंह नगर के नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने की अपील की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, वरिष्ठ नेता नारायण पाठक, राजेश तिवारी, सुशील यादव, सुभाष मिश्रा, नवल किशोर तिवारी, जितेंद्र गौतम, विजेंद्र यादव, प्रवीण तिवारी, प्रेम श्रीवास्तव, कृष्णा कान्हा तिवारी, अजय तिवारी, योगेंद्र मणि त्रिपाठी, नरेंद्र मनी त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, संजय कुशवाहा, नारायण सिंह उर्फ गुड्डू, नारायणपूर सोसाइटी अध्यक्ष नरेंद्र ठुकराल, राज गगनेजा, बंटी खुराना, त्रिलोकी सिंह, गुड्डन सिंह, प्रमोद गुप्ता, संजीव पांडे, ऋषिकेश सिंह, महेंद्र बाल्मीकि, शुभाशीष बिष्ट, गोपाल सिंह रावत, डीएन यादव, नीरज खुगगर, मनु पाल, सुनील मिश्रा, निखिल द्विवेदी, गुड्डू कुशवाहा, उदय शंकर तिवारी, पूनम प्रजापति, लक्ष्मी सिंह, अशोक कुमार, रजनीश कुमार, करुणाकर मिश्रा, संजय पाठक, अभिषेक पाठक, भारत मिश्रा, शिवेश मणि त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी समेत सैकड़ों राष्ट्रभक्त उपस्थित थे!

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.