Saturday, September 5, 2026

भव्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से सेना का सम्मान और प्रधानमंत्री का आभार, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। भारतीय जनता पार्टी किच्छा ग्रामीण मंडल द्वारा कल शाम लालपुर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए “मिशन सिंदूर” की सफलता और देश की सेना की वीरता को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। साथ ही, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए त्वरित और साहसी निर्णयों के लिए आभार प्रकट करने हेतु इस आयोजन को स्वरूप दिया गया।

तिरंगा यात्रा लालपुर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई मुख्य बाजार में समाप्त हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएं और बुज़ुर्ग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति नारों के साथ पूरा क्षेत्र देशप्रेम के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पहलगाम में सैलानियों पर हुआ आतंकी हमला कायरतापूर्ण था, लेकिन भारत की सेना ने ‘मिशन सिंदूर’ के माध्यम से इसका जिस प्रकार से मुँहतोड़ जवाब दिया है, वह पूरे देश को गर्व से भर देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना को जिस प्रकार से खुली छूट दी गई, वह न केवल आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम है, बल्कि आने वाले समय के लिए एक सशक्त संदेश भी है कि भारत अब किसी भी हमले का जवाब अपने तरीके से देना जानता है।

मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा न केवल सेना के सम्मान में है, बल्कि उन सभी शहीदों को नमन करने का माध्यम भी है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, महामंत्री विजेंद्र यादव, जितेंद्र गौतम, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, अमित मदान, सुशील यादव, जिला पंचायत सदस्य बंटी खुराना, हिमांशु शुक्ला, सैयद इफ्तार मियां, रविकांत वर्मा, ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, जोगिंदर सिंह जिंदू, पूर्व महामंत्री बलजीत सिंह गाबा, व्यापार मंडल अध्यक्ष बिट्टू हुड़िया, अंकित पाठक, परमजीत सिंह पम्मा, शेर सिंह, चरणजीत सिंह इश्तियाक अहमद, नीरज खुग्गर, महेंद्र सिंह, राणा राघवेंद्र प्रताप शाही, रामकिशन कोली, मनीष पांडे, धर्मेंद्र तिवारी, राज गगनेजा, नरेंद्र ठकराल, रवीना गंगवार, राम सिंह बिष्ट, समेत समस्त बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा के सदस्य, महिला मोर्चा, और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.