Saturday, September 5, 2026

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सीएमपी धामी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं, अशोक का पौधा भेंट किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के पारंपरिक लोक पर्व हरेला के अवसर पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट कर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुलाकात कर हरेला पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी।

इस दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री को सकारात्मकता, समृद्धि और शांति का प्रतीक अशोक का पौधा भेंट किया। प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता को समर्पित संदेश है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड में प्रकृति, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है, जिसे पूरे राज्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.