Saturday, September 5, 2026

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की कार्यप्रणाली की सराहना की

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। ग्राम वीरूनगला के दर्जनों पट्टाधारकों ने मंगलवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्थानीय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। लाभार्थियों ने 1993 में आवंटित दो-दो बीघा भूमि पर कब्जा दिलवाने के लिए राज्य सरकार एवं प्रशासन के प्रति धन्यवाद जताया।

ज्ञात हो कि ग्राम वीरूनगला में वर्ष 1993 में ग्रामसभा द्वारा कई पात्र लाभार्थियों को दो-दो बीघा भूमि के पट्टे आवंटित किए गए थे, लेकिन एक दबंग कांग्रेसी नेता द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने के कारण पट्टाधारक अपने अधिकार से वंचित थे। बार-बार शिकायत के बावजूद वर्षों तक उन्हें कब्जा नहीं मिल पाया। विगत दिनों ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह जिंदू के नेतृत्व में लाभार्थियों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी किच्छा द्वारा राजस्व टीम व स्थानीय प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचकर सभी पात्र पट्टाधारकों को उनकी भूमि पर कब्जा दिलाया गया। इस उपलब्धि से प्रसन्न पट्टाधारकों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला से भेंट कर सरकार के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा, प्रदेश की धामी सरकार में बिना किसी सिफारिश के, वास्तविक रूप से जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। अधिकारी पूरी निष्ठा से बिना किसी दबाव के कार्य कर रहे हैं। इसका उदाहरण यह है कि वर्षों पुराने मामलों में भी न्याय मिल रहा है। मैं सभी पट्टाधारकों को उनकी जमीन वापस मिलने पर हार्दिक बधाई देता हूं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जोगिंदर सिंह जिंदू, पट्टाधारक बलकार सिंह, प्रेम शंकर, अवतार सिंह, करतार सिंह, मथुरा प्रसाद, कुंदन लाल, मोनू सिंह, मनजीत सिंह, हरजीत सिंह, प्यारेलाल, राजेंद्र प्रकाश, अर्जुन, होरीलाल, मलकीत सिंह थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.