Monday, November 16, 2026

पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार पर मुकदमा, एक दिन पहले हुआ था विवाद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ लक्सर कोतवाली और उमेश ने मंगलौर कोतवाली में मुक़दमा दर्ज हुआ है।

एक दिन पहले हुए विवाद में पुलिस ने पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व विधायक चैंपियन के चालक ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ गाड़ी में तोड़फोड़ करने, मारपीट और गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने समेत एससी एसटी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।

जबकि उमेश पक्ष की ओर से भी पूर्व विधायक के खिलाफ गाड़ी में साइड मारने और लाठी डंडे और सरियों से गाड़ी में तोड़फोड़ करने, गाली गलौज करने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि दोनों ओर से मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि विगत शुक्रवार की शाम करीब 3:30 बजे रुड़की लक्सर मार्ग पर सोलानी पुल के समीप पूर्व विधायक चैंपियन और विधायक उमेश कुमार ‘के बीच विवाद हो गया था।

दरअसल, ये पूरा मामला शुक्रवार (9 मई) का है. खानपुर विधायक उमेश कुमार का आरोप है कि वो लक्सर की तरफ से आ रहे थे। बहादरपुर फाटक के बाद जैसी ही सोलानी पुल आया। तभी पीछे से बहुत तेजी के साथ एक फॉर्च्यूनर आई, जिसने उनकी गाड़ी को अचानक से ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस वजह से उनकी गाड़ी भी डिसबैलेंस हो गई थी। फॉर्च्यूनर के जाने के बाद एक और स्कॉर्पियो तेजी के साथ पीछे से आई।

उमेश कुमार का आरोप है कि ओवरटेक करते समय स्कॉर्पियो के सामने अचानक से एक डंपर आ गया था। उस डंपर से बचने के चक्कर में स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने विधायक उमेश कुमार की गाड़ी में टक्कर मारी। विधायक उमेश कुमार का कहना है। कि उनकी गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। खानपुर विधायक उमेश कुमार का दावा है । कि फॉर्च्यूनर में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन आगे बैठे हुए थे। इसके बाद दोनों गाड़ियों ने बैठे लोगों ने भी उनके साथ बदतमीजी की और दोनों गाड़ी इसी तरह से आगे निकल गई।

फॉर्च्यूनर में बैठे थे चैंपियन: उमेश कुमार का आरोप है कि लंढौरा तक इसी तरह चलता रहा। उन्होंने भी दोनों गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया है। उमेश कुमार ने पुलिस से

सीसीटीवी कैमरे की जांच कराने को कहा है। ताकि पता चल सके है कि सोलानी से लेकर लंढौरा तक कौन बदतमीजी कर रहा था। उमेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लक्सर कोतवारी प्रभारी प्रभारी राजीव रोधन ने बताया कि पूर्व विधायक चैंपियन समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रणव सिंह चैंपियन का बयान: वहीं, इस मामले पर प्रणव सिंह चैंपियन का भी बयान आया है। चैंपियन का आरोप है कि विधायक उमेश कुमार अपनी निजी गाड़ियों पर पुलिस लिखकर घूम रहा है, इसका जिक्र उन्होंने अपनी तहरीर में भी किया है।

चैंपियन का आरोप:उमेश कुमार का आरोपों के उलट चैंपियन का आरोप है कि आगे वाली गाड़ी में वो खुद बैठे थे। और पीछे की गाड़ी में उनके गर्नर थे। जैसे ही वो पुलिस चौकी चौराहे से अपने महल के लिए मुड़े, तभी उनकी पिछली गाड़ी में जोर से टक्कर मारी गई है। उनकी गाड़ी को टक्कर मारने के बाद उमेश अपनी कार से उतरे। आरोप है कि उमेश की कार में उनके अलावा छह से सात लोग भी थे। उन लोगों ने चैंपियन के लोगों पर हमला किया। इसके अलावा पत्थर मारने का भी आरोप है। चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है। मंगलौर कोतवाली में चैंपियन के ड्राइवर प्रभात कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।

चैंपियन के ड्राइवर की शिकायत: चैंपियन के ड्राइवर प्रभात कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उमेश कुमार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और उनके ऊपर लाठी-डंडे और तमंचों से हमला किया गया। साथ ही जाती सूचक शब्दों के प्रयोग का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि मामले की

जांच जारी है। यह विवाद राजनीतिक प्रतिस्पर्धा के चलते उत्पन्न तनाव को उजागर करता है। जमानत पर बाहर है चैंपियन: बता दें कि, इसी साल 26 जनवरी को दोनों के बीच जंग हुई थी। चैंपियन ने विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर फायरिंग भी की थी। इस मामले में चैंपियन पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। पुलिस ने चैंपियन को जेल भी भेज दिया था। करीब दो महीने बाद चैंपियन को जमानत मिली थी। फिलहाल चैंपियन जमानत पर बाहर है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.