Saturday, September 5, 2026

बीजेपी के पूर्व विधायक ने अभिनेत्री संग रचाई शादी, कहा- उर्मिला मेरी धर्मपत्नी हैं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सहारनपुर में लंबे समय से विवादों में रहे उत्तराखंड से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बीच चला आ रहा मतभेद खत्म हो गया है. ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने सार्वजनिक रूप से उर्मिला सनावर को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है.

जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर एक साथ मीडिया के सामने आए. इस दौरान उर्मिला नववधू के परिधान में दिखाई दीं और दोनों के चेहरों पर सुकून और संतोष की झलक देखने को मिली।

दोनों ने एक दूसरे को स्वीकारा

 

 

पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि यह सच्चे प्यार की जीत है. मैं उर्मिला से पहले ही कहता रहा हूं कि वह इस मामले को मीडिया में न लाएं, क्योंकि मेरी कुछ मजबूरियां थीं. लेकिन अब मैंने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है और इसकी सार्वजनिक घोषणा भी कर रहा हूं.

राठौर ने कहा कि 23 मई को उर्मिला के घर पर हुए हमले की जांच हो रही है और यह किसी साजिश का हिस्सा था. उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे, लेकिन अब सारा विवाद समाप्त हो चुका है. मैंने अपनी पहली पत्नी और परिवारजनों को भी इस निर्णय के बारे में समझा लिया है. अब कोई विवाद नहीं है.

अभिनेत्री ने जाहिर की अपनी ख़ुशी

 

 

इस मौके पर अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे आज ‘मिशन सिंदूर’ की जीत मिली है. मैंने जो संघर्ष किया, उसका फल आज मिला है. अपने हक के लिए एक महिला को लड़ना पड़ता है और मैंने भी वही किया.

सोशल मीडिया पर दिए गए तीखे बयानों पर उर्मिला ने कहा कि वह गुस्से में थीं. यह सब उनके संघर्ष का हिस्सा था. समाज में दूसरी पत्नी के रूप में स्वीकार होना आसान नहीं होता। लेकिन मैंने अपने प्रेम और अधिकार की लड़ाई जीत ली ह.

उर्मिला ने कहा कि उनके और सुरेश राठौर के बीच जो गलतफहमियां थीं, वह अब समाप्त हो चुकी हैं और दोनों अब एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं.

दोनों ने शादी की हामी भरी

सुरेश राठौर ने कहा कि अब हम दोनों मिलकर अपने सामाजिक, राजनीतिक और वैवाहिक जीवन को एक नई दिशा देने का प्रयास करेंगे. मेरा प्रयास रहेगा कि अब कोई भी विवाद न हो और मेरी छवि को फिर से संवारा जा सके

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.