Saturday, September 5, 2026

यहां पूर्व बैंक मैनेजर व ज्वैलर्स पर किशोरी से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। कोतवाली क्षेत्र निवासी पूर्व बैंक मैनेजर पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पूर्व बैंक मैनेजर के साथ ही छेड़छाड़ का वीडियो बनाने वाली एक महिला को भी नामजद किया है। नामजद महिला ही किशोरी को कमरा दिखाने ले गई थी।

बताया जा रहा है 16 जून की शाम भदईपुरा निवासी एक महिला ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक किशोरी को आदर्श कालोनी निवासी पूर्व बैंक मैनेजर राकेश कुमार के पास कमरा दिखाने ले गई थी। बताया जा रहा है कि पूर्व बैंक मैनेजर दोनों को मलिक कालोनी में स्थित अपने आवास पर कमरा दिखाने ले गया। आरोप है कि वहां पर पूर्व बैंक मैनेजर ने किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी के साथ गई महिला ने विरोध करने के बजाय घटना की वीडियो बना ली। पीड़िता ने अपने घर पहुंच अपने मामा को घटना से अवगत कराया। बाद में पीड़िता को मामा ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस सूत्रें के मुताबिक पुलिस ने पीड़िता के मामा की तहरीर पर पूर्व बैंक मैनेजर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने उक्त महिला पर भी छेड़छाड़ का विरोध करने के बजाय वीडियो बनाने पर कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रें की मानें तो महिला ने ब्लैकमेलिंग इरादे से वीडियो बनाई है। लेकिन महिला अपने मंसूबों पर कामयाब नही हो पाई। इधर इस मामले में जानकारी के लिए कोतवाल मनोज रतूड़ी से उनके मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं दूसरी ओर आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी होशियार सिंह से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि इस मामले में उच्चाधिकारी बताएंगे। पुलिस सूत्रें के मुताबिक आरोपी पूर्व बैंक मैनेजर की बाजार में ज्वैलर्स की दुकान है और कुछ समय पूर्व एक मामले में विजिलेंस टीम ने दुकान में छापा मारा था। उस समय पूर्व बैंक मैनेजर सुिखर्यों में रहे थे। वहीं किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में फंसे पूर्व बैंक मैनेजर राकेश कुमार से पूछताछ को एसपी सिटी डॉ उत्तम सिंह नेगी भी पहुंचे। उन्होंने आरोपी और वीडियो बनाने वाली महिला से पूछताछ की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.