Saturday, September 5, 2026

वन विभाग टीम ने सांभर के मांस के साथ दो वन्य जीव तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लालकुआँ। तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते जंगली जीव सांभर के मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने आरोपियों के पास से 52 किलो सांभर का मांस सहित भारी मात्रा में अवैध असलहा भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

टाण्डा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर मुखबिर द्वारा टाण्डा रेंज के अन्तर्गत हल्दी रेलवे लाइन के समीप खेत में दो लोगों के पास जंगली जीव सांभर का भारी मात्रा में मांस की सूचना पर वन विभाग द्वारा टीम गठित की गई। मुखबिर की निशानदेही पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा, जहां वन विभाग की टीम को 52 किलो सांभर का मांस बरामद हुआ, इसके साथ ही मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा वन विभाग की टीम ने आरोपियों के पास से एक साईकिल, दो देशी बंदूक, एक पोनिया बंदूक, 14 जिंदा कारतूस, खून से सना मांस का टुकड़ा, तीन चाकू, दो चापड़ भी बरामद किये है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान चन्दर ढोगी पुत्र भागीरथ ढोगी निवासी शिवपुर थाना दिनेशपुर तथा आनन्द व्यापारी पुत्र नित्यानंद व्यापारी ग्राम नेतानगर थाना दिनेशपुर जिला ऊधमसिंह के रूप में की गई। आरोपियों ने बताया कि वह उक्त मांस को बेचने की फिराक में थे। वही पुष्टि के लिए मांस के नमूने लैब में भेजे गये है। साथ ही पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय पेश किया, न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.