Friday, September 4, 2026

जिसके लिए छोड़ा पति और बेटी, उसी प्रेमी ने लगाया चूना; 10 लाख के जेवर लेकर पत्नी के संग रफूचक्‍कर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार में अंधी एक महिला ने अपना घर-परिवार छोड़ दिया, लेकिन बदले में उसे सिर्फ धोखा मिला। शादीशुदा प्रेमी के झांसे में आकर महिला ने अपने पति और सात साल की बेटी को त्याग दिया। ठेली लगाने वाला युवक उसे शादी का सपना दिखाकर अपने साथ ले गया, लेकिन कुछ ही महीनों में उसकी हकीकत सामने आ गई।

टीपीनगर चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला का विवाह क्षेत्र में ही हुआ था और उसकी एक बेटी भी थी। दो साल पहले उसकी जान-पहचान इलाके के एक युवक से हुई। बातचीत शुरू हुई और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। युवक पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसने महिला को भरोसा दिलाया कि उसकी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। प्यार के झांसे में आकर महिला ने अपने पति को छोड़ दिया और प्रेमी के साथ घर से भाग गई।

प्यार बना धोखा, रिश्ते में आई दरार

प्रेमी उसे लेकर मुखानी क्षेत्र में एक किराए के कमरे में रहने लगा। शुरू में सब कुछ सही चला, लेकिन कुछ ही समय बाद प्रेमी का असली चेहरा सामने आ गया। उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। महिला अपने साथ दो लाख रुपये नकद और दस लाख के जेवर लेकर आई थी, जो प्रेमी की नजरों में पहले से ही थे।

12 फरवरी को प्रेमी हुआ फरार

आखिरकार 12 फरवरी को युवक ने हद पार कर दी। वह महिला को बेरहमी से पीटकर उसके सारे गहने और रुपये लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि वह अकेला नहीं भागा, बल्कि अपनी असली पत्नी के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी।

पुलिस से लगाई मदद की गुहार

धोखा खाने के बाद महिला को अब समझ आया कि वह किस जाल में फंस चुकी है। उसे पता चला कि युवक और उसकी पत्नी मिलकर पहले भी कई महिलाओं को इसी तरह अपने जाल में फंसाकर ठग चुके हैं। अब वह इंसाफ के लिए कोतवाली पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। एसएसआई रोहताश सागर ने बताया कि महिला की शिकायत दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.