Wednesday, October 28, 2026

अमौसी एयरपोर्ट से 5 महीने तक द‍िन की उड़ानें रद, एयरलांइस ने बदले समर शेड्यूल*

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लखनऊ।* राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अगले महीने से दिन की उड़ानें बंद हो सकती हैं।अमौसी एयरपोर्ट को पांच महीनों तक दिन की उड़ानों के लिए बंद किया जाना है।एयरपोर्ट के रनवे का आधुनिकीकरण और मरम्मत कार्य को लेकर एक मार्च से 15 जुलाई तक सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक एयरपोर्ट को बंद रखने की योजना बनाई गई है।नागरिक उड्डयन महानिदेशालय आज साेमवार को मंजूरी दे सकता है।

एयरपोर्ट प्रशासन की योजना को देखते हुए कई एयरलाइंस ने अपने समर शेड्यूल में बदलाव किया है। दिन में उड़ान बुकिंग प्लेटफार्म पर भी नहीं दिख रही हैं।माना जा रहा है कि लगभग 35 या इससे अधिक उड़ानें रद्द हो सकती हैं।एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक सोमवार तक डीजीसीए से मंजूरी मिलने की उम्मीद है,इसके बाद अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। हालांक‍ि इससे यात्र‍ियों को द‍िक्‍कतें हो सकती हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.