Saturday, September 5, 2026

इस जिले में मिला डेंगू का पहला मरीज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिले में इस साल का पहला डेंगू का मामला सामने आया है। मरीज काशीपुर विकासखंड का बताया जा रहा है। काशीपुर के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डेंगू का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता और बढ़ा दी है।

जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. गुरनाम सिंह ने बताया कि सोमवार को एहतियात के तौर पर आठ लोगों के सैंपल लेकर डेंगू जांच कराई गई। काशीपुर के जसपुर खुर्द क्षेत्र का एक मरीज डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। परिजनों ने उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

बताया कि सोमवार को जिले में 18 स्थानों में डेंगू का लार्वा मिला। है। विभाग की टीम ने लार्वा मौके पर ही नष्ट कर दिया। बताया कि जिले में हर दिन आशा कार्यकर्ता और स्वयंसेवक घरों में डेंगू के लार्वा की जांच कर रहे हैं।

सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं ने 3792 घरों की जांच की। पांच स्थानों में लार्वा मिला था। स्वयंसेवकों ने 690 घरों की जांच की। 13 स्थानों में लार्वा पाया गया। टीम लोगों को लार्वा पनपने के कारणों की जानकारी भी दे रही है।

किलकारी कार्यक्रम का नंबर बदला

डेंगू को लेकर विभाग पूरी तरह से सतर्क है। सरकारी

अस्पतालों में डेंगू से निपटने पर्याप्त इंतजाम हैं। अप्रैल में अस्पतालों में डेंगू वार्ड बना दिए गए थे। पर्याप्त दवा उपलब्ध है। निजी अस्पतालों में भी डेंगू की जांच के लिए रियायती शुल्क तय किया गया है। डेंगू पीड़ित को समुचित स्वास्थ्य सुविधा दिलाई जाएगी। संदिग्ध मरीजों की हर दिन डेंगू जांच की जा रही है। – डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ यूएस नगर

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.