Friday, September 4, 2026

यहां फ़ायरिंग से मचा हड़कम्प, एक युवक गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  शुक्रवार की रात्रि मौहल्ला खेड़ा में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के जिला असपताल ले जाया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की धड़पकड़ के लिए मुहिम शुरू कर दी। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। बताया जाता है कि खेड़ा निवासी रिजवान उर्फ रिजवी गत रात्रि करीब 11 बजें अपने मित्र साहिल पुत्र मुबराक अली व शाहरूख पुत्र फईम के साथ रेशमबाड़ी से अपने घर पर पैदल आ रहा था। मार्ग में पहले से घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने ईदगाह गेट मजार के पास रिजवान को देखते हुऐ पिस्टल से सीधे फायरिंग कर दी । गोली उसके कन्धे के पास से निकल कर ईदगाह के गेट पर लगी। जिसके बाद रिजवान े जान बचाकर घर तरफ भागा। बताया जाता है कि हमलावरों ने रिजवान का मस्जिद के बडे गेट तक पीछा किया। इतने में आस पड़ोस के लोगो ने हल्ला किया तो ये लोग फायरिंग करते हुऐ मौके से रेशमबाडी दूधिया नगर की तरफ भाग गये। बताया जा रहा है कि जिसके बाद हमलावरों को साहिल ईदगाह मस्जिद के पास मिल गया तो उन्होने उसके उपर पिस्टल की बट से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। जिसे साहिल लहूलुहान बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। हमलावर साहिल को मरा हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गयें। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दे दी गई। साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गये। रिजवान के भाई नजीर पुत्र लईक अहमद ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि हमलावरों पर पूर्व में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.