Saturday, September 5, 2026

कपिल शर्मा के अमृतसर घर पर फायरिंग?, कनाडा में भी चली थी गोलिया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देश के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर चर्चाओं में है। हालांकि इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल कॉमेडियन के अमृतसर वाले घर के बाहर कथित फायरिंग की जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि रविवार देर रात कुछ बदमाशों ने उनके घर के बाहर फायरिंग की।

कपिल शर्मा के अमृतसर घर पर फायरिंग!

कपिल शर्मा तो घर पर मौजूद नहीं थे। लेकिन उनका पूरा परिवार घर के अंदर ही था। अभिनेता शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये घटना अमृतसर के होली सिटी इलाके में कपिल शर्मा के घर के बाहर हुई। गनीमत ये रही कि कोई भी इस हमले में घायल नहीं हुआ। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस भी खुलकर नहीं बोल रही है। अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है।

कनाडा में कैफे पर भी चली थी गोलिया

बता दें कि हाल ही में कॉमेडियन के कनाडा में मौजूद कप्स कैफे पर भी फायरिंग हुई थी। ऐसे में इस हमले को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कपिल शर्मा से बदमाश रंगदारी मांग रहे हो।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.