Friday, September 4, 2026

यहां शराब की दुकान में लगी आग, करोड़ों का नुकसान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। देर रात तिकोनिया स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में भीषण आग लग गई। सड़क से गुजरते लोगों ने जब दुकान से आज की लपटे उठती हुई देखी तो दमकल विभाग को इसकी सूचना दी।

सूचना पर दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल के तीन वाहनों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक दुकान के अंदर भरा हुआ गैस सिलेंडर भी मौजूद था जिसे दमकल कर्मियों ने अपनी जान पर खेल कर बाहर निकाला और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक आग से करोड़ों का माल जलकर राख हो गया वहीं आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.