Saturday, September 5, 2026

यहां भीषण सड़क हादसा, एक की मौत,दो घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। विकासनगर हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर बीती देर रात एक आयशर ट्रक कोटी गांव से पहले कोलिया खड्ड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन में तीन लोग सवार थे।

गौर हो कि बीते देर रात को कालसी थाना को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गई कि हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर कोटी से पहले कोलिया खड्ड के समीप एक आयशर वाहन खाई मे गिर गया है। ट्रक मे तीन लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक दिल्ली से टमाटर बेचकर नेरवा हिमाचल जा रहा था, तभी वाहन देर रात हरिपुर मीनस मोटर मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.