Friday, September 4, 2026

पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा किया गया कृषक गोष्ठी का आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पंतनगर। खटीमा ब्लाक के अंतर्गत पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा धान के बीज उत्पादन की आधुनिक तकनीक विषय पर एक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा विश्वविद्यालय द्वारा धान की उन्नत प्रजातियों के 10-10 कि.ग्रा. बीज निशुल्क उपलब्ध कराये गये।

गोष्ठी में कृषकों को धान की उन्नत प्रजातियों के बीज उत्पादन में आवश्यक सावधानियां बरतने हेतु जानकारियां दी गयी। साथ ही बीज उत्पादन में खरपतवार नियंत्रण, रोग एवं कीटों के बेहतर प्रबंधन, कटाई एवं कटाई के उपरान्त आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गयी। गोष्ठी का उद्घाटन करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय मोर्या द्वारा कृषकों को धान के साथ ही अन्य फसलों को भी वैज्ञानिक तरीके से उगाए जाने पर जोर दिया गया। साथ ही अपनी समस्याओं को पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को अवगत कराने को कहा गया ताकि उनका त्वरित समाधान हो सके। विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डा. एस.के. वर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि पंतनगर विश्वविद्यालय किसानों विशेषकर छोटे एवं सीमांत किसानों की कृषि को लाभकारी बनाने के लिये प्रतिबद्ध है और समय-समय पर किसानों के लिये आवश्यक कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। गोष्ठी में न केवल कृषि के बारे में जानकारी दी गई बल्कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारे में जिला कृषि अधिकारी श्री वी.के. यादव द्वारा अवगत कराया गया। बागवानी से संबंधित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जिला बागवानी अधिकारी द्वारा जानकारी दी गयी। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा गर्मी एवं बरसात के मौसम में पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों एवं उनके निदान के बारे में कृषकों को जागरूक किया गया। ग्रीष्मकालीन धान की खेती से होने वाली परेशानियों के संबंध में विश्वविद्यालय के डा. अजय द्वारा विस्तार से बताया गया। निदेशक शोध डा. एस.के. वर्मा, सस्य वैज्ञानिक डा. अजय, के.वी.के. काशीपुर के वैज्ञानिक डा. अजय प्रभाकर तथा पूर्व पादप रोग वैज्ञानिक डा. विश्वनाथ द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.