Saturday, September 5, 2026

मशहूर एक्टर मुकुल देव का निधन, 54 की उम्र में ली अंतिम सांस, सदमे में पूरा बॉलीवुड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुकुल देव इस दुनिया में नहीं रहे। कई टीवी शोज और बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुके 53 साल के एक्टर का निधन हो गया है। उनकी अचानक आई मौत की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुकुल देव काफी समय से बीमार चल रहे थे। एक्टर ICU में भर्ती थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है। एक्टर ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी कई मशहूर फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।

मुकुल देव के यूं दुनिया छोड़ चले जाने से परिवार के साथ पूरे बॉलीवुड को धक्का लगा है। एक्टर विंदू दारा सिंह से लेकर मनोज बाजपेयी समेत कई अभिनेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया।

बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए- मनोज बाजपेयी

एक्टर मनोज वाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर दुख जताते हुए लिखा, “मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना असंभव है। मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था। बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। उनके परिवार और इस नुकसान से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान…जब तक हम फिर से नहीं मिलते, ओम शांति।”

विंदू दारा सिंह ने जताया दुख

विंदू दारा सिंह ने मुकुल देव संग अपनी एक वीडियो शेयर कर लिखा, “शांति से आराम करो मेरे भाई! आपके साथ बिताया गया समय हमेशा संजो कर रखा जाएगा और सन ऑफ सरदार 2 आपका अंतिम वो आखिरी उपस्थिति होगी, जहां आप दर्शकों में खुशी और आनंद फैलाएंगे। उन्हें हंसाते हुए लोटपोट कर देंगे!”

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.