Saturday, September 5, 2026

फर्जी तरीके से किये गये आवास आवंटन होंगे निरस्तः महापौर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि धर्मपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत फर्जी तरीके से 29 मकानों का आवंटन निरस्त होगा। गरीबों का हक मारने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी। महापौर विकास शर्मा धर्मपुर में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुन रहे थे।

क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि धर्मपुर में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास योजना में 29 अपात्र लोगों को फर्जी तरीके से आवास आवंटन किये जाने की जानकारी उन्हें ग्रामीणों से मिली थी जिस पर उन्होंने मामले को लेकर आवास सचिव के साथ ही मुख्यमंत्री से भी वार्ता की। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपात्रों को किया गया आवंटन निरस्त करने का आश्वासन दिया है। महापौर ने कहा कि अपात्र लोगों को दिये गये आवासों का आवंटन हर हाल में निरस्त होगा। गरीबों का हक मारने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि फर्जी तरीके से ऐसे लोगों को आवास आवंटित कर दिये गये थे, जो बाहर से आकर यहां रह रहे हैं। निरस्त किये गये आवासों का आवंटन अब पात्र परिवारों को किया जायेगा। जो भी इसके लिए पात्र हैं वह आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम जल्द ही शहर का डिजिटल डाटा तैयार कर रहा है, जिसमें यहां रहने वाले लोगों के परिवार का पूरा डाटा नगर निगम में मोजूद रहेगा। जिसके बाद कोई भी व्यक्ति बाहर से यहां आकर रहेगा तो उसके बारे में तुरंत जानकारी मिल जायेगी।

महापौर ने कहा कि अभी उन्हें मेयर की कुर्सी संभाले मात्र दो माह का समय हुआ है। इन दो महीनों में उन्होंने जनता के लिए पूरी तरह समर्पित होकर काम किया है जिसका असर धरातल पर नजर आने लगा है। नगर निगम की ओर से शहर में पहले वेंडिंग जोन का सपना पूरा हो चुका है। वेडिंग जोन में पक्की दुकानें मिलने से कई छोटे व्यापारियों को राहत मिली है और शहरवासियों को जाम की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिली है। मेयर ने कहा कि रूद्रपुर को स्मार्ट सिटी बनाने का उनका सपना है। जनता के आशीर्वाद से जो सेवा करने का मौका मिला है, इस समय को बर्बाद नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरा नगर निगम परिवार शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रयास में जुटा है, क्यों कि हमें पूरे शहर की चिंता है। धामी सरकार का पूरा सहयोग हमें मिल रहा है, जो भी प्रस्ताव हमारी ओर से सरकार को भेजे जा रहे हैं, उनका पर सरकार सकारात्मक रूख अपना रही है। हमने चुनाव से पहले जो वायदे किये थे उन्हें प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। नगर निगम के जोनल कार्यालय शहर के चार अलग अलग हिस्सों में खुलने जा रहे हैं, जिससे लोगों को नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोगों के नगर निगम से सम्बंधित काम जोनल कार्यालयों में ही निपटा लिये जायेंगे।

शहर को स्वच्छ बनाने और स्वस्थ बनाने के लिए नगर निगम ने स्वच्छता ऐप बनाया है इस ऐप के माध्यम से शहर में कहीं भी गंदगी की समस्या की शिकायत की जा सकती है, जिसका 24घंटे के भीतर समाधान होगा। डेंगू और मलेरिया जैसे मच्छरजनित रोगों से निजात पाने के लिए नगर निगम ने फांिगंग का तकनीक में भी बदलाव किया है। पूर्व में फागिंग में जो दवाईयां इस्तेमाल की जा रही थी, उनका असर मच्छरों पर नहीं पड़ रहा था, फांिगग करने के कुछ देर मच्छर फिर बाहर निकल जाते थे, अब नगर निगम ने मलेरिया विभाग के साथ सामंजस्य बनाकर नया प्रयोग किया है अब मच्छरों को मारने के लिए जो फागिंग की जा रही वह पहले से कारगर है, इसका ट्रायल भी सफल रहा है।

महापोर ने कहा कि शहर में आने वाले दिनों में और भी नये परिवर्तन नजर आयेंगे। जल्द ही सभी वार्डों में विकास कार्यों का सिलसिला शुरू होगा। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेन्द्र कालड़ा, भूरारानी क्षेत्र के पार्षद देवेन्द्र सिंह बामल, भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष हरीश भट्ट, विवेक रावत, ठाकुर जगदीश सिंह, ज्ञान सिंह चौळान दीपक बाना, अजय मलिक, ध्ीरज बाना, राजेन्द्र शर्मा, दीपक शर्मा, आशीष यादव, रेनूका रावत, सुध मिश्रा, कुलदीप सिंह, आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.