Saturday, September 5, 2026

विशेषज्ञ पिनाके परखेंगे वेलोड्रम में दरारों की हकीकत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। 23 करोड़ की लागत से बना उत्तराखंड का पहले वेलोड्रम .में निर्माण के साथ ही आ रही दरारों से निर्माण इकाई सकते में है। दिन-प्रतिदिन दरारें और बढ़ती ही जा रही हैं। कार्यदायी संस्था पेयजल निगम निर्माण विंग देहरादून को मरम्मत करने के बाद भी कामयाबी नहीं मिली। अब निर्माण इकाई ने देश के वेलोड्रम विशेषज्ञ पिनाके से संपर्क साधा है। संभावना जताई गई है कि जल्द ही पिनाके रुद्रपुर के शिवालिक वेलोड्रम का निरीक्षण कर सकते हैं।

मनोज सरकार स्टेडियम में प्रदेश का पहला और देश का आठवां वेलोड्रम बना है। दो वर्ष पूर्व वेलोड्रम निर्माण की शुरूआत हुई। इस दौरान उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेल में ट्रैक साइकिलिंग की मेजबानी मिली। आनन-फानन वेलोड्रम का निर्माण कार्य तेज किया गया।

अक्तूबर 2024 में वेलोड्रम का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया पर अन्य काम चलते रहे। इसी दौरान वेलोड्रम पर इंट्री गेट के अगल- बगल सहित कई जगहों पर लंबी दरारें पड़ गईं। कार्यदायी संस्था की ओर से मरम्मत की गई पर यह सफल न हो सका। किसी तरह फरवरी में वेलोड्रम पर राष्ट्रीय खेल की ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता खत्म होने के अब वेलोड्रम की दरारें भयावह रूप ले चुकी है।

क्रेक फिलर के सहारे दरारों को भरने की कोशिश की जा रही है। विशेषज्ञ पिनाके से संपर्क किया गया है। उन्होंने जल्द ही आने का आश्वासन दिया है। उनके निर्देश के अनुसार ही मरम्मत कार्य किया जाएगा। -शैलेंद्र भंडारी, अभियंता, पेयजल, निगम निर्माण विंग देहरादून

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.