Saturday, September 5, 2026

जेसीज का दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% दर्ज कराया। परीक्षा में कुल 281 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा में अंश श्रीवास्तव ने 99% अंक प्राप्त कर प्रथम, प्रत्यूष कुमार नन्दा तथा माही सिंह ने 98.8% अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा सक्षम शर्मा, हरमनरीत कौर एवं केशिका डसीला ने 98.6 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

जेसीज का दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन

उत्कृष्टता की श्रेणी में 84 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किये, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। परीक्षा में विभिन्न विषयों में 45 परीक्षार्थियों ने 100% अंक प्राप्त किये। ए0आई0 में 22, विज्ञान में 01, सामाजिक विज्ञान में 03, हिन्दी में 03, अंग्रेजी में 11 तथा संस्कृत में 05 विद्यार्थियों ने शतप्रतिशत अंक प्राप्त किये, जो कि विद्यालय के लिए एक उपलब्धि है।

जेसीज का दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन

विद्यालय प्रबन्धन समिति के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने शानदार परीक्षा परिणाम के लिए सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, सतत् प्रयास, अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यार्थियों की मेहनत को दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी अपना लक्ष्य इसी प्रकार से प्राप्त करने एवं प्रगति के पथ पर सदैव अग्रसर रहने के लिए शुभकामनाएँ दीं।

जेसीज का दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि जेसीज पब्लिक स्कूल भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित रहेगा।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक सुधांशु पन्त, प्रधानाचार्य आर.डी. शर्मा एवं मुख्य अध्यापिका लतिका अरोरा ने परीक्षा में सम्मिलित सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगणों ने हर्ष व्यक्त किया तथा गर्वानुभूति की। शहर के इस प्रतिष्ठित विद्यालय ने सदैव प्रगति के पथ पर अग्रसर अपनी परम्परा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी पुनः शानदार परीक्षा परिणाम हासिल किया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.