Friday, September 4, 2026

विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है हर वार्डः विकास शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर दो कृष्णा कॉलोनी में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने महापौर का जोरदार स्वागत करते हुए उनका नागरिक अभिनंदन किया तथा मिष्ठान वितरण कर खुशी व्यक्त की।

महापौर ने कोमल क्लीनिक से निर्भय गंगवार के घर तक 5.03 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही प्रेमपाल के घर से हरीश शुक्ला के घर तक 4.35 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी गई।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वच्छता से जुड़े कार्यों में लगातार तेजी लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

महापौर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में लंबे समय से सड़क और जल निकासी की समस्या बनी हुई थी, वहां अब योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। शहर के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं ताकि जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से मुक्ति मिल सके। हमारा लक्ष्य रूद्रपुर को एक आदर्श और स्वच्छ नगर बनाना है, जिसमें जनता का सहयोग अनिवार्य है। कृष्णा कॉलोनी में आज शुरू हुए ये कार्य गुणवत्ता के साथ समय सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएंगे।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि नगर निगम शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा तथा आने वाले समय में भी विभिन्न वार्डों में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।

इस दौरान पार्षद महेन्द्र पाल मौर्य, मुकेश रस्तौगी, पार्षद पवन राणा, प्रेम पाल गंगवार, वीनू, कृष्ण पाल गंगवार, तारक सरकार, नंद किशोर चौहान, सूर्यनाथ मौर्य, मोहन स्वरूप गंगवार, निर्भय गंगवार, रामौतार शर्मा, छत्रपाल राठौर, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.