Friday, September 4, 2026

काशीपुर बाईपास पर अतिक्रमण चिह्निकरण शुरू

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर जाम के दाम से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। काशीपुर बाई पास रोड के चौड़ीकरण के लिए नगर निगम,पीडब्ल्यूडी,राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क की नपाई शुरू कर दी है। प्रशासन की कार्रवाई से अंदाज लगाया जा रहा है शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने को बुलडोजर की कार्रवाई होती नजर आयेंगी। नपाई के दौरान पुलिस फोर्स साथ चल रहा।

शनिवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने फीता लेकर नपाई शुरू की,तो पता चला कि सड़क पर बड़े पैमाने पर कब्जा हो रखा है। प्रशासन को अधिकतर हिस्सें पर लोगों का कब्जा,कहीं पक्के भवन,कहीं जनरेटर तो कहीं पर दुकानें सजी हुई है। सड़क पर हुए कब्जें की बजह से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।यह हालत तब है जब इस सड़क पर बड़े छोटे स्कूलों हजारों बच्चे और हजारों वाहन गुजरते हैं।

बताया जा रहा कि प्रशासन और सफेदपोशों की चुप्पी के बाद प्रीतिग्या था ओथ फाउंडेशन की तरह से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर पूरी स्थिति से अवगत कराया गया था।जिस पर हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने नपाई का काम शुरू किया है। जिस तरह प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई शुरू हुई है तो अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जल्द ही शुरू हो जायेगी। इधर प्रशासन की कार्रवाई शुरू हुई, वहीं दूसरी ओर अतिक्रमण कारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल समेत अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी और बाजार पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार खत्री, चौकी प्रभारी आदर्श कालोनी होशियार सिंह अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.