Friday, September 4, 2026

ऊधमसिंहनगर में रोजगार का मौका: बजाज ऑटो में असेंबली तकनीशियन समेत इन पदों पर होगी भर्ती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में 12 और 13 अगस्त को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें LabourNet Services Pvt. Ltd., रुद्रपुर के प्रतिनिधि शामिल होंगे और Learn & Earn Scheme के तहत बजाज ऑटो लिमिटेड, पंतनगर के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश दुर्गापाल ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में असेंबली तकनीशियन, उत्पादन प्रशिक्षु और गुणवत्ता प्रशिक्षु पदों के लिए साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा।

 

इन स्थानों पर होगा प्लेसमेंट ड्राइव

अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और स्थान पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

12 अगस्त: विकासखंड सभागार, खटीमा — सुबह 10 बजे से

13 अगस्त: नगर सेवायोजन कार्यालय, सूत मिल रोड, निकट आईटीआई युवक, काशीपुर — सुबह 10 बजे से

कौन कर सकता है आवेदन?

इस रोजगार मेले में 18 से 26 वर्ष की आयु के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसके लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट या स्नातक उत्तीर्ण इच्छुक बेरोजगार युवा पात्र होंगे।

अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो और सीवी लेकर पहुंचना होगा। चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने खर्च पर निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने पात्र युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

अधिक जानकारी के लिए 05944-250691, 9354460971 और 7065221141 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.