Friday, September 4, 2026

करंट लगने से आठवीं के छात्र की मौत,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की नगला डेयर कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम करंट लगने से आठवीं कक्षा के छात्र आदित्य की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विश्वविद्यालय के शैक्षणिक डेयरी फार्म में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत अंगद सिंह का पुत्र आदित्या बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान स्टैंडिंग विद्युत पंखा उसके ऊपर गिर गया। पंखे में करंट उतरने से वह अचेत हो गया। परिजन उसे पहले विश्वविद्यालय अस्पताल और फिर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। कई जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। छात्र का अंतिम संस्कार शुक्रवार को स्थानीय श्मशान घाट पर किया जाएगा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.