Friday, September 4, 2026

इस जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से कांप उठी। रविवार देर रात आए भूकंप के तेज झटकों से लोग सहम गए। रात के समय भूकंप महसूस होने पर कई लोग नींद से जाग गए।

आपदा प्रबंधन केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में रहा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में उत्तरकाशी से करीब 22 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बताया गया है। इसका केंद्र बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास रहा।

भूकंप के झटके उत्तरकाशी जिले की गंगा और यमुना घाटी के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

बता दें कि उत्तरकाशी जिला भूकंप की दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है। वर्ष 1991 में 20 अक्टूबर की मध्यरात्रि को आए 6.6 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने जिले में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ था।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.