Friday, September 4, 2026

इस जिले में उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड भूकंप के एक बार फिर झटका महसूस किए गए हैं हालांकि किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है फिर भी लोग घर से बाहर निकले भूकंप उत्तरकाशी जनपद में बताया जाता है जहां पर इससे धरती डोल गई थी। शुक्रवार को तड़के सुबह उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय मौसम विभाग (IMD) से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का परिमाण रिक्टर पैमाने पर 2.1 दर्ज किया गया।

भूकंप का केंद्र स्यालुका, ग्राम गुन्दियाटगांव और डोखरीयानी के बीच स्थित बताया गया है, जिसकी गहराई पृथ्वी की सतह से 5 किलोमीटर नीचे थी। यह झटके आज 03 अक्टूबर की रात 01:42 बजे महसूस किए गए।

राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार गुन्दियाटगांव और महरगांव क्षेत्र में हल्के झटके महसूस हुए, लेकिन अब तक किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप की जानकारी मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी थानों, पुलिस चौकियों और राजस्व अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रख दिया गया तथा स्थिति की रिपोर्ट ली। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.