Saturday, September 5, 2026

नींद में था डंपर चालक, बेकाबू वाहन ने ली दो जिंदगियों की शांति!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक बेकाबू डंपर ने एक घर को अपना निशाना बना लिया। हादसा इतना भीषण था कि दीवार तोड़ते हुए डंपर सीधे घर के अंदर जा घुसा।

घटना सुबह करीब 7 बजे बाजपुर के ग्राम महेशपुरा में घटी। बताया जा रहा है कि डंपर रुद्रपुर से काशीपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रहा था। अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और डंपर डिवाइडर पार करता हुआ हाईवे की दूसरी ओर ओमप्रकाश नामक व्यक्ति के घर में घुस गया।

घर में उस समय ओमप्रकाश (61 वर्ष) और उनकी पत्नी राजवती (59 वर्ष) मौजूद थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घर की दीवारें और अन्य हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में डंपर चालक सुखपाल सिंह को भी हल्की चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। कुछ ही देर में दोराहा चौकी के इंचार्ज रमेश बेलवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। फिलहाल डंपर को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.